सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के संघर्ष को भी याद किया। योगी ने शुक्रवार सुबह लखनऊ में विधानसभा के मुख्य द्वार पर स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी ने ट्वीट किया, “महान किसान नेता, शुचिता व सादगी की प्रतिमूर्ति, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”

इसी ट्वीट में उन्होंने सभी को ‘किसान दिवस’ की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा, “शोषितों, वंचितों, उपेक्षितों और अन्‍नदाता किसान बंधुओं के कल्‍याण के लिए चौधरी चरण सिंह आजीवन संघर्षरत रहे।” चौधरी चरण सिंह को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री, देश का गृह मंत्री, वित्त मंत्री, उप प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। 23 दिसंबर 1902 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में जन्‍मे चौधरी का 23 मई 1987 को निधन हो गया था। उनकी जयंती 23 दिसंबर को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सामने कृषक उत्पादक संगठनों को दिए जाने वाले ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ