सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कबीरधाम के पोलमी घाटी इलाके में एक कार के पलटकर 50 फीट नीचे गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, बेमेतरा जिले के रहने वाले फागू यादव का परिवार अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज गया हुआ था। उन्होंने बताया कि वापसी के दौरान जब परिवार पोलमी घाटी के करीब पहुंचा, तब उसकी कार पलटकर लगभग 50 फीट नीचे गिर गई। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल चार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ