देवेंद्र फडणवीस ने एड रवि व्यास से संगठन को लेकर की गुप्तगू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। मीरा भायंदर जिला संगठन को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास से गुप्तगू की। उत्तन स्थित रामभाऊ महालगी प्रबोधनी में आयोजित कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस, जिस अंदाज में एडवोकेट रवि व्यास से गुफ्तगू कर रहे थे, उससे साफ लग रहा था कि दोनों के बीच किसी गंभीर मसले पर बातचीत हो रही थी। इस बारे में पूछे जाने पर एडवोकेट रवि व्यास ने कहा कि मीरा भायंदर शहर जिला संगठन को लेकर श्री फडणवीस जी का अमूल्य मार्गदर्शन मिला। राजनीतिक गलियारे में दोनों के बीच हुई गुप्तगू को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
Tags:
mumbai