जौनपुर: अच्छे कार्य करने वाले प्रशंसा के होते हैं पात्र:माज़ अख्तर | #NayaSaveraNetwork
![]() |
प्रधान राम समुझ यादव को सम्मानित करते एसडीएम। |
नया सवेरा नेटवर्क
एचडीएफसी बैंक ने प्रधानों को किया सम्मानित
केराकत,जौनपुर। उप जिलाधिकारी माज़ अख्तर ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले निश्चित ही प्रशंसा के पात्र होते हैं। ऐसे लोगों को सम्मानित करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस होता है। एचडीएफसी बैंक केराकत द्वारा गांव के विकास में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उपजिलाधिकारी श्री अख्तर ने कहा कि देखा जाय तो विकास खंड केराकत के अच्छे कार्य करने वाले चुनिन्दा ग्राम प्रधानों को आज जो सम्मानित किया जा रहा है। निश्चित ही अन्य ग्राम प्रधानों के तुलना में अच्छा कार्य किया है। तभी तो उनको सम्मानित किया जा रहा है। इन प्रधानों से अन्य प्रधानों को अनुसरण करना चाहिए। जिससे उनको भी यह सम्मान मिल सके। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि हमारे ब्लॉक में अच्छे व सराहनीय कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित किये जाने हमें एक अच्छे सुखद की अनुभूत हो रही है। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी श्री अख्तर ने इस अवसर राम समुझ यादव प्रधान पूरनपुर, सूबेदार प्रधान सरायबीरू, अखिलेश मौर्य, प्रधान सिझवारा, श्याम नरायनपुर प्रधान परमानंदपुर, ममता देवी प्रधान छितौना, संजू देवी प्रधान नाऊपुर, रु बाना अंजुम प्रधान डेहरी, मीरा देवी प्रधान नरहन आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक शाखा प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने अतिथियों को अंगवस्त्रम व फाइल फ़ोल्डर देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवाज शरीफ, इमामुद्दीन कुरैशी डॉ. एहतेशाम खान व भैरव नाथ शर्माआदि उपस्थित रहे।