जौनपुर: कोटेदार संघ ने राज्यसभा सांसद का फूंका पुतला | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कोटेदार संघ ने राज्यसभा सांसद का फूंका पुतला | #NayaSaveraNetwork

पुतला दहन करते कोटेदार संघ के लोग।

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद द्वारा देश के राशन विक्रेताओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किये जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के कोटेदारों समेत जौनपुर कोटेदार संघ के पदाधिकारियों ने उनका पुतला फूंका। पदाधिकारियों ने कहा कि इनकी पार्टी द्वारा दिल्ली प्रदेश में अनाज चोरी का कार्यक्रम बनाया गया था। जिसको लेकर दिल्ली के कोटेदार न्यायालय की शरण में गये। न्यायालय ने आम आदमी पार्टी की चोरी की योजना बन्द कर दी जिससे बौखलाकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा राज्यसभा में जो वक्तव्य दिया है वह बहुत ही निन्दनीय है। जिसकी हम लोग पूरी तरह से निन्दा करते हैं। हम उ.प्र. के राशन दुकानदार इनका चुनाव में भी जमानत जप्त कराने का काम करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम प्रमुख रूप से दयाशंकर निगम के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला महासचिव पदमाकर उपाध्याय, देवेन्द्र सिंह, राजकुमार यादव, समीउल्ला, सन्तोष कुमार गुप्ता, अशोक जायसवाल, दीनानाथ चौबे, अनुज जायसवाल, आफताब अहमद, कृष्ण कुमार जायसवाल, ओम प्रकाश सिंह, सन्तोष यादव, राकेश मौर्या, राधेश्याम गुप्ता, विनोद जायसवाल, रमेश सोनकर, सभाजीत प्रधान, सन्तोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ