|
18 जुलूस निकालकर बंद का आह्वान करते व्यापारीगण। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे छापे के विरोध में 16 दिसंबर को जौनपुर बंद के समर्थन के लिए व्यापारियों से बंद को भरपूर समर्थन देने के लिए आवाहन किया गया। सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में वाहन जुलूस निकालकर व्यापारियों से अपील किया कि 16 दिसंबर को व्यापारीगण अपनी दुकानों को बंद कर इस बंदी को सफल बनायें। जुलूस भंडारी स्टेशन से निकलकर प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। जुलूस में संजीव साहू, अमरनाथ मोदनवाल, दिनेश यादव, अमर बहादुर सेठ, गौतम सोनी, राकेश सेठ, आशुतोष जायसवाल, जितेंद्र यादव पिंटू सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ