जौनपुर: अधिवक्ता व कांस्टेबल के बीच हुई हाथापाई | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पुलिस ने दो अधिवक्ताओं को लिया हिरासत में

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में महिला कांस्टेबल से बदसलूकी करने के मामले में दो अधिवक्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चर्चाओं की मानें तो सिकरारा थाना क्षेत्र के होमगार्ड विजय बहादुर सिंह और महिला कांस्टेबल धारा 151 के तहत कलेक्ट्रेट आये थे। यहां मौजूद अधिवक्ता राजकुमार निषाद पुत्र तिलकधारी निषाद निवासी शेखपुर थाना लाइन बाजार एवं सुनील यादव एडवोकेट पुत्र गौरीशंकर यादव एडवोकेट निवासी हुसेनाबाद थाना लाइन बाजार का उपरोक्त होमगार्ड और महिला कांस्टेबल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला कुछ इस कदर बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गयी जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों अधिवक्ताओं को हिरासत में ले लिया। घायल होमगार्ड विजय बहादुर सिंह निवासी बीबीपुर थाना सिकरारा का बुधवार की रात को जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। अधिवक्ता और होमगार्ड एवं महिला कांस्टेबल से हुये विवाद का मामला बुधवार की रात से लेकर गुरु वार को पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। 

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ