अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का एक्स बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, वसई कोर्ट में किया जाएगा पेश | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वसई। टीवी एक मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। कल शनिवार को तुनिषा का शव सेट पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया है। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते तुनिषा ने आत्महत्या की है। अब इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को  गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं शीजान के खिलाफ अभिनेत्री के सुसाइड के लिए उकसाने के मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि तुनिषा शर्मा शीजान मोहम्मद खान के रिलेशनशिप में थीं और हाल ही में शीजान ने तुनिषा के साथ ब्रेकअप कर लिया था। इस कारण तुनिषा काफी परेशान रह लगीं और फिर शनिवार 24 दिसंबर को उन्होंने सेट पर ही मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने तुनिषा के को स्टार शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ वालीव पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। IPC धारा 306 , आत्महत्या के लिए उकसाना को लेकर शीजान के खिलाफ ये कानूनी कार्रवाई की जाएगी और वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ मुंबई पुलिस की ओर से रिमांड भी मांगी जाएगी।

वसई के वालिव पुलिस स्टेशन के बाहर शीजान खान के कुछ दोस्त पहुंचे है और शीजान से पूछताछ जारी है। प्रोडक्शन के कुछ लोग भी वालिव पुलिस स्टेशन में मौजूद हैं। वहीं, नाईगांव स्थित स्टूडियो में भी पुलिस द्वारा पूछताछ और जांच चल रही है। फिलहाल तुनिषा की बॉडी को जेजे हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

मुबंई के मीरा रोड पर स्थित शमशान घाट पर तुनिषा शर्मा का शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तुनिषा को कुछ पैनिक अटैक आया था तब उन्होंने एक डॉक्टर को दिखाया था. जहां, डॉक्टर ने तुनिषा की मां को बताया के तुनिषा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं। इसी वजह से तुनिषा की मां के आरोप के आधार पर शीजान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ