जौनपुर: किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की मंशा: डीएम | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की मंशा: डीएम | #NayaSaveraNetwork

किसान मेले में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीएम।

नया सवेरा नेटवर्क

कृषि विज्ञान केंद्र पर 45 किसान किये गये सम्मानित

बक्शा,जौनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र पर शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर विशाल कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यअतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने फीता काटकर व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरु आत की। उद्धघाटन करने के पश्चात डीएम ने सीधे किसान मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल प्रर्दशनी का अवलोकन किया। जनपद के 40 प्रगतिशील किसान तथा केवीके के 5 किसानों को प्रशस्ति पत्र, शाल व माला पहनाकर डीएम द्वारा सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही सरकार की मंशा है। किसान वैज्ञानिक खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते है। उन्होंने कहा कि किसान प्रगतिशील किसानों से सीखने का प्रयास के साथ मृदा परीक्षण अवश्य कराये। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ है किसान कमजोर होंगा तो देश कमजोर होगा। सैकड़ो महिला एवं पुरु ष किसानों की मौजूदगी के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि किसान वैज्ञानिक विधि से खेती कर कम लागत में अधिक पैदावार कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना व संचालन आत्मा डिप्टी डॉ. रमेशचन्द्र यादव ने किया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सुरेश कुमार कनौजिया व जिला उपकृषि निदेशक जयप्रकाश ने जिलाधिकारी को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम सदर सुनील कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी के के सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी अमित कुमार चौबे, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर राजीव कुमार सिंह, डॉक्टर सुरेन्द्र प्रताप सोनकर, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर पवन कुमार, देवराज पाण्डेय के अलावा वर्मी कम्पोस्ट से सम्मानित किसान अभिषेक पूनम सिंह, दुर्गा मौर्या, रामजीत मौर्या, ज्ञानप्रकाश सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहें। मेले में कृषि विभाग, पशु विभाग, मधुमक्खी, रेशम, भूमि संरक्षण, इफको, बनिवभाग, गन्ना विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया था।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ