नारी की सफलता के लिए हुनरमंद होना जरूरी:शशि | #NayaSaveraNetwork

नारी की सफलता के लिए हुनरमंद होना जरूरी:शशि | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सखी वेलफेयर का त्रैमासिक सिलाई प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोर्रापट्टी, हल्दीपुर में नि:शुल्क तीन माह तक चलने वाले सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके मुख्य अतिथि शशि मौर्य सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने कहा कि आज के युग में नारी को सफल होने के लिए शिक्षित एवं हुनरमंद होना अत्यंत आवश्यक है।




सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घर-घर उपयोग में आने वाले इस सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला से अत्यंत लाभ होगा। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि फाउंडेशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यथासंभव सतत प्रयासरत रहेगी, क्योंकि बिना आत्मनिर्भर बने महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा नहीं हो सकती। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए पुरु षों की सहभागिता एवं सहयोग पर भी बल दिया। कोषाध्यक्ष स्वर्णिमा जायसवाल एवं उपाध्यक्ष पिंकी जायसवाल ने उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को माहवारी स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताते हुए सेनेटरी पैड नैपकिन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन सह सचिव अर्चना सिंह ने किया।




इस अवसर पर प्रशिक्षिका मानतारा देवी, सहकार भारती जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रंगीले निषाद, सलोनी देवी, किरन, विमला देवी, सावित्री, राम आशीष पांडेय, करणजीत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में महासचिव तूलिका श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ