|
चंदवक थाने पर प्रदर्शन करतीं आक्रोषित महिलाएं। |
नया सवेरा नेटवर्क
थानागद्दी,जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर दर्जनो महिलाओं ने शनिवार को लोक चेतना समिति के नेतृत्व में चंदवक थाने पर प्रदशर््ान कर ज्ञापन दिया। उनका आरोप है कि देशी शराब की दुकान उमरवार गांव की बस्ती में खुले होने से ठेके पर देर रात तक लोगो का जमावड़ा रहता है। जिससे किशोरियों और महिलाओं को असुरक्षा होती है। शराबियों के डर से महिलाएं बाहर जाने से डरती है। उनकी मांग है कि देशी मदिरा एवं वीयर की दुकान का लाइसेंस रतनुपुर गांव के नाम से है लेकिन अवैध रूप से उमरवार गांव में चलाया जा रहा है। जिससे यहा के आस पास के रहने वालों को आये दिन गाली गलौज, मारपीट व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। पास में ही विद्यालय भी चलता है जिससे आने जाने वाली बच्चियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और गांव का पूरा माहौल खराब हो रहा है। लगभग 150 से अधिक लोगों का हस्ताक्षर करवा कर महिलाओं ने थानाध्यक्ष चंदवक को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अगर ठेके को बस्ती से हटाया नहीं गया तो हम महिलाऐं 21 दिन बाद वापस धरने पर बैठने के लिए मजबूर हो जायेगें। आ·ाासन के बाद महिलाएं वापस आयी। विरोध प्रदशर््ान में पुष्पा देवी, रेखा, प्रिती, गीता , शीला, अनिता , सुमन, रीता , फुलगेना , निर्मला मुख्य रूप से शामिल रही।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ