स्वच्छता लाने व पॉलिथीन का उपयोग न करने की ली शपथ | #NayaSaveraNetwork

स्वच्छता लाने व पॉलिथीन का उपयोग न करने की ली शपथ | #NayaSaveraNetwork

स्कूल में बच्चों को शपथ दिलाते ईओ कुंवर गौरव सिंह।



नया सवेरा नेटवर्क

सिरकोनी,जौनपुर। जफराबाद नगर पंचायत में दरीबा स्थित राम लखन पब्लिक स्कूल में शनिवार को अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह स्वच्छ भारत मिशन की कोऑर्डिनेटर खुशबू यादव ने अध्यापकों बच्चों तथा कर्मचारियों को 75 जिले 75 घंटे मिशन के तहत आसपास स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। लोगों को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि हम अपने आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिससे संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा हम लोग शपथ लेते हैं कि हम अपने साथ साथ और अधिक लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करेंगे तथा प्लास्टिक उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों को भी लोगों से बताएंगे। अगर हम पांच पांच लोगों को बताएंगे तो एक बड़ी श्रृंखला बनेगी और हम अपने मिशन में कामयाब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी भी दुकानदार से पॉलिथीन में सामान देने के लिए दबाव नहीं बनाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन की कोऑर्डिनेटर खुशबू यादव ने कहा की हम सामान लेने के लिए बाजार में घर से कपड़े का बैग लेकर जाएंगे। जो भी प्लास्टिक का उपयोग कर रहे है हम उन्हें उसके दुष्परिणामों को बता कर उसको भी जागरूक करेंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन खुशबू यादव, वेद प्रकाश, ओमकार यादव, शिशु तिवारी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी स्कूल के अध्यापक बच्चे तथा नगर पंचायत के लोग उपस्थित रहे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ