राबुका फिजी में नयी गठबंधन सरकार में प्रधानमंत्री चुने गये | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुवा। फिजी में पीपुल्स अलायंस (P.A) पार्टी के नेता सित्वेनी राबुका को शनिवार को यहां संसद की पहली बैठक के बाद अगले चार साल के लिए नई गठबंधन सरकार का प्रधानमंत्री चुना गया। फिजी ब्रॉडकॉस्टिंग कॉरपोरेशन के अनुसार राबुका (74) को 28 मत मिले जबकि फिजीफर्स्ट पार्टी (FFP) के नेता वोरके बैनिमारामा को 27 मत मिले। इस बीच, तुई काकाउ रातु नैकामा लालबालावु को संसद का नया अध्यक्ष चुना गया है। 

पिछले बुधवार को हुए आम चुनावों में एफएफपी को 26 सीटों का फायदा हुआ, पीए ने 21 सीटों पर जीत हासिल की। इसकी सहयोगी नेशनल फेडरेशन पार्टी (एनएफपी) ने पांच सीटें हासिल की और सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी को तीन सीटों पर जीत मिली। फिजी की 55 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिए 28 सीटें जीतने वाली पार्टी सरकार बना सकती है।

पीए और एनएफपी ने चुनाव पूर्व ही गठबंधन बना लिया है। एसओडीईएलपीए ने गठबंधन सरकार में साझेदारी करने का फैसला शुक्रवार को लिया। गठबंधन सरकार के पास अब संसद में 29 सीटें हैं। राबुका 1992-1999 तक फिजी के प्रधानमंत्री थे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ