जौनपुर: न्यायाधिकारी ने थानाध्यक्ष को लगाई फटकार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज,जौनपुर। ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी ने मारपीट के मामले में अभियुक्त को गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किए जाने के लिए सरपतहां थानाध्यक्ष को फटकार लगाई है। न्यायालय ने पूछा है कि कोई अपराधी अगर थाने की सीमा से बाहर चला जाए तो क्या पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करेगी? अदालत ने 20 दिसंबर तक अपने जवाब के साथ थानाध्यक्ष को उपस्थित रहने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक मारपीट के एक मुकदमे में अभियुक्त शेखपुर गांव निवासी प्रेम प्रकाश पुत्र कृष्ण कुमार के खिलाफ शाहगंज ग्राम न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस पर थानाध्यक्ष ने ग्राम न्यायालय को दी गई आख्या में बताया कि अभियुक्त घर पर मौजूद नही हुआ। वहीं वादी पक्ष के अधिवक्ता का कहना है कि अभियुक्त घर पर ही मौजूद है। इस पर अदालत ने कहा कि ऐसा लग रहा कि थानाध्यक्ष अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं हैं और जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं। अदालत ने सरपतहां थानाध्यक्ष संजय सिंह को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि अगर हत्या के मामले का कोई अभियुक्त भागकर दिल्ली या थानाक्षेत्र की सीमा से बाहर चला गया हो तो क्या उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? न्यायाधिकारी दिनेश कुमार दिवाकर ने कड़े शब्दों में कहा कि थानाध्यक्ष ने न्यायालय को गुमराह किया है। अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया। न्यायाधिकारी ने पूछा कि इसके चलते थानाध्यक्ष पर कार्रवाई क्यों न की जाए?


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ