नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक,जौनपुर। क्षेत्र के बीरीबारी गांव में एक युवक ने शुक्रवार की भोर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने ऐसा क्यों किया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार भोनू सोनकर (22) पुत्र नंदलाल सोनकर निवासी चंदौली जो अपनी मां रेमा देवी के मौत के बाद बीरीबारी गांव में बुजुर्ग नानी सवित्रा देवी के यहां रहता था। पिता भी अपनी दूसरी शादी कर चुका है। एक साल पूर्व मृतक की शादी गाजीपुर नंदगंज के रामधारी के बेटी काजल से हुई थीं। भोर में उसने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गर्इं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि युवक का पत्नी के संग आए दिन झगड़ा होता रहता था। वह एक दिन पहले ससुराल गया था। वहां से वापस आने पर रात को घटना को अंजाम दिया।
0 टिप्पणियाँ