राज्यपाल सचिवालय इमारत हुआ उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। शुक्रवार दोपहर को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन में राज्यपाल सचिवालय इमारत का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी उपस्थित थे। इमारत के उद्घाटन के बाद राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री ने सचिवालय इमारत का निरीक्षण भी किया। इस दौरान राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्यपाल सचिवालय इमारत का राज्यपाल और हमने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी आने वाले थे, लेकिन रत्नागिरी के दौरे की वजह से वे नहीं आ पाए। वे सुबह यहां होकर गए थे। फडणवीस ने कहा कि दरबार हॉल और राज्यपाल निवास के बाद सचिवालय के रूप में सुंदर इमारत का निर्माण किया गया है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |