आघाड़ी के विरोध में भाजपा का माफी मांगो आंदोलन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • मुंबई की सभी 6 लोकसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन  

मुंबई। महापुरुषों के अपमान के खिलाफ जहां महाविकास आघाड़ी शनिवार को महामोर्चा निकालेगी, वहीं भाजपा की तरफ से इसका जवाब माफी मांगो आंदोलन से दिया जाएगा। मुंबई भाजपा अध्‍यक्ष आशीष शेलार ने शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे ) पार्टी के सांसद संजय राऊत और उपनेता सुषमा अंधारे के बयानों के विरोध में आंदोलन करने का ऐलान किया। इस दौरान मुंबई की सभी 6 लोकसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन किया जाएगा।

संजय राऊत ने बयान दिया था कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। इस पर सवाल उठाते हुए आशीष शेलार ने कहा कि संजय राऊत अपनी नासमझी दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। उनकी मस्ती अब डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जन्‍म स्‍थान को लेकर झूठी जानकारी फैलाने तक पहुंच गई। इस गलत जानकारी को फैलाना बहुत बड़ी गलती है। क्या यह विवाद पैदा करने की कोशिश है? शेलार ने सवाल किया कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में उद्धव ठाकरे की सेना इतनी अनभिज्ञ कैसे है?      

उन्होंने कहा कि सुषमा अंधारे के बयान सोशल मीडिया पर चल रहे है। इसमें वे प्रभु श्री रामचंद्र,  प्रभु श्रीकृष्ण का अपमान कर रही हैं। वे संत ज्ञानेश्वर, संत एकनाथ और वारकरी समुदाय का उपहास कर रही है, क्या यह महाराष्‍ट्र द्रोह नहीं है? मेरा यह उद्धव ठाकरे से सवाल है। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू लोगों का अपमान करने वाले बयानों के बाद भी उद्धव ठाकरे अपनी चुप्पी तोड़ने को तैयार नहीं हैं, फिर आप किस तरह का मोर्चा निकाल रहे हैं? हिंदू देवी-देवताओं का अपमान और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के जन्म स्थान को लेकर विवाद खड़ा करने वालों के खिलाफ भाजपा मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर 17 दिसंबर को माफी मांगो आंदोलन करेगी। उद्धव जी, अजित पवार, नाना पटोले मांगी मांगिए, इसे लेकर भाजपा प्रदर्शन करेगी।  शेलार ने कहा कि हम इस विषय को अब नहीं छोड़ेंगे।


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ