जौनपुर: स्कूल बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नगर कोतवाली के हरलालका रोड पर हुई घटना 

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के हरलालका रोड पर मंगलवार को स्कूल बस की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। जिसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार आलमगंज निवासी मोहम्मद साबिर की लगभग 8 वर्षीया पुत्री आनाविया जौनपुर पब्लिक स्कूल से पढ़कर ई-रिक्शा से घर जा रही थी। इस समय अचानक भीड़-भाड़ होने के नाते ई रिक्शा में झटका लगा जिसके चलते वह सड़क पर आ गई। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक स्कूल बस की चपेट में आ गयी जिसको देखकर जुटे स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि शहरी इलाके में जाम की समस्या से जहां निजात नहीं मिल रही है, वहीं दुर्घटना का डर हमेशा बना रहता है। इसी भीड़ के कारण मंगलवार को एक मासूम दुर्घटना की भेंट चढ़ गई। बताते चलें कि जिलाधिकारी रहे सुहास एलवाई ने स्कूल प्रबन्धकों को निर्देशित किया था कि वह अपने स्कूल में बड़ी बसों को हटाकर छोटी बसें लगाएं जिससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिल सके। कुछ दिन तक तो यह निर्देश चला लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद उनका आदेश भी बट्टे खाते में चला गया। शहरी इलाके के कई बड़े स्कूलों द्वारा बड़े वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है जिसके कारण शहर में जाम की समस्या में एक समस्या भी है।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ