अमेठी: स्मृति ईरानी से अधिवक्ताओं ने की डीएम को हटाने की मांग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर रविवार को अमेठी पहुंची जहां अधिवक्ताओं ने उनसे मिलकर जिलाधिकारी को हटाने की मांग की। श्रीमती ईरानी ने अपने निर्माणाधीन आवास पर मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी पर समाजवादी पार्टी के विधायक के इशारे पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने डीएम को तत्काल हटाने की मांग की। उसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया। श्रीमती ईरानी का काफिला सीधे भाजपा कार्यलय पहुंचा जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

जहां पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस पर आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। इसके बाद वहां से निकल कर उनका काफिला उनके निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा। वहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद उन्होंने आम लोगों के मन की बात भी सुना।अपनी समस्याओं को लेकर काफी तादात में लोग पहले से मौजूद थे। श्रीमती ईरानी ने लोगों की समस्यायों के निस्तारण का आश्वासन दिया।

देखते ही देखते अधिवक्ताओं का समूह भी आ गया।अधिवक्ताओं ने स्मृति इरानी से मिल कर जिलाधिकारी की शिकायत की शिकायत की।अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के ऊपर सपा विधायक के इसारे पर एक तरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने अपना दुखड़ा रोते हुए बताया कि सपा विधायक के इशारे पर डीएम काम करते हैं। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा विधायक तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए है। तालाब की जमीन पर सपा विधायक द्वारा कर दर्जनों कमरे बना लिए गए हैं।

इसके अतरिक्त श्रीमती ईरानी ने अमेठी में कई शिक्षण संस्थाओं के संचालन करने वाले जगदम्बा प्रसाद मनीषी के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। कुछ दिनों पूर्व इनकी बहू का आकस्मिक निधन हो गया था।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ