नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित परिवर्तन अपार्टमेंट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, डॉ. आभा श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मधुर, विजय श्रीवास्तव, ब्रजेश मिश्रा और राजू पाठक ने कलाकारों और विशिष्ट लोगों को शॉल, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
डॉ. सरोज ढींगरा को नाट्य गौरव सम्मान और डॉ. राज बवेजा को चिकित्सा गौरव सम्मान प्रदान किया गया। गर्विता गौतम, प्रांजली पंत, वंशिका रावत, अनिका गोयनका, वैदेही चौधरी, अविशा पंत, श्रेयसी सिंह, गीता कनौजिया, वंदना प्रसाद, शालिनी चौधरी, उषा पंत को भरतनाट्यम की मोहक प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि साहित्य संस्कृति और कला के संरक्षण हेतु हर संभव प्रयास करता रहूंगा।
Ad |
0 टिप्पणियाँ