मुंबई के कायापलट करने का संकल्प: मुख्यमंत्री | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • पूर्व- पश्चिम उपनगरों की सौंदर्यीकरण योजनाओं का भूमिपूजन
  • स्वप्ननगरी का स्वच्छ और सुंदर होना बेहद जरूरी

मुंबई। अंधेरी के शहाजीराजे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई की सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत पूर्व और पश्चिम उपनगरों की योजनाओं का भूमिपूजन किया। इस मौके पर शिंदे ने कहा कि मुंबई के सौंदर्यीकरण परियोजनाओं के अलावा विभिन्न 1200 परियोजनाएं चलाई जाएंगी। मुंबई स्वप्ननगरी है और मुंबई को स्वच्छ- सुंदर होनी ही चाहिए। मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर का शहर है और हमने शहर के कायापलट करने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, स्कूली शिक्षा और मुंबई के पालक मंत्री दीपक केसरकर, पर्यटन-बाल विकास और मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सांसद गजानन कीर्तिकर, विधायक आशीष शेलार, अमित साटम, भारती लवेकर, पूर्व मंत्री आनंदराव अडसूल,  मुंबई महापालिका के आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. इकबाल सिंह चहल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुंबई कायापलट परियोजना की डिजिटल आधारशिला का अनावरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में सौंदर्यीकरण का काम होने के बाद शहर को सुंदर बनाए रखने की ज़िम्मेदारी मुंबई के लोगों की है। मुंबई का विकासात्मक परिवर्तन करने के लिए की परियोजनाएं भी चलाई जाएगी। मुंबई की अनेक समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, इसके लिए केंद्र सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव मंजूर किया है। इसके अलावा स्व.बाला साहेब ठाकरे आपला अस्पताल का लाभ आम लोगों को होगा।

मुंबई महानगरपालिका सक्षम: फडणवीस

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई का रूप परिवर्तित करने की संकल्पना रखी है। मुंबई महानगरपालिका सक्षम है। मुंबई स्वच्छ, सुंदर, सुसज्ज दिखाई देने के लिए इसका प्रारूप भी तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत दीवारों को सुशोभित करना, रास्तों का कांक्रीटीकरण, बीस हजार शौचालयों का निर्माण करना और चौबीस घंटे उसे स्वच्छ की परियोजना चलाई जाएगी। फडणवीस ने कहा कि आकांक्षित शौचालयों को बनाने के लिए दोगुनी निधि दी जाएगी। झोपड़पट्टी में भी इस कार्यक्रम के अंतर्गत आकांक्षित शौचालय, कम्युनिटी वॉशिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही हैंगिंग लाइट के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। मुंबई महापालिका के आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. चहल ने कार्यक्रम की प्रस्‍तावना रखी और अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार ने आभार प्रकट किया।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ