प्रयागराज: प्रकाशोत्सव पर याद किए गए श्रीगुरु गोबिन्द सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। श्रीगुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में गुरुवार को भी कई कार्यक्रम हुए। श्री गुरु सिंह सभा की ओर से खुल्दाबाद गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव पर तीन दिन से आयोजन हुए। गुरुवार को समापन होगा। गुरुवार सुबह कीर्तन, पाठ हुआ। शाम को लंगर का आयोजन होगा। भाई रंजीत सिंह खालसा हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा श्रीबंगला साहिब दिल्ली वाले ने संगतों को निहाल किया। प्रचारक तिरलोक सिंह यूके वाले संगतों को गुरु चरणों से जोड़ा।