जेब्रा के सर्वधर्म सामूहिक विवाह में सहयोग की अपील | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सपा जिलाध्यक्ष, व्यापारी व भाजपा नेता ने किया आह्वान

जौनपुर। सामाजिक संस्था जेब्राा फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा 18 दिसम्बर को आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह में सहयोग करने की अपील लगातार की जा रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों, समाजसेवियों आदि द्वारा निरन्तर अपील करते हुये कहा जा रहा है कि उक्त अनुष्ठान में सहयोग करते हुये लोगों को प्रेरित करें। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष/पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि दहेज समाज के लिए अभिशाप है। अनेक लड़कियों की शादी इसी कारण नहीं हो पा रही है। इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिये मनुष्य की सोच में परिवर्तन लाना ही एकमात्र सार्थक प्रयास होगा और इसी सोच ने सामूहिक विवाह की सुन्दर विचारधारा को जन्म दिया है। इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में सभी वर्ग को मुक्तहस्त से आगे बढ़कर तन-मन-धन से सहयोग के लिये आगे आने की जरूरत है। जनपद के सभी सक्षम लोग उक्त विशाल कार्यक्रम एवं व्यवस्था में यथा संभव भागीदारी करने का प्रयास करें। श्री जायसवाल ने कहा कि बूँद-बूँद से घड़ा भर जाता है, की अवधारणा को साकार करते हुए इस पुनीत कार्य को सफल बनायें। संगत पंगत के प्रदेश सह संयोजक व भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि दहेज समाज के लिए अभिशाप है जिसको मिटाने के लिये सामूहिक विवाह जैसे पवित्र अनुष्ठान में सहयोग करना चाहिये। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में सभी वर्ग को बढ़कर तन-मन-धन से सहयोग के लिये आगे आना चाहिये। विशाल सामाजिक संगठन संगत पंगत ने कायस्थ समाज के साथ समाज के अन्य लोगों से अपने परिवार की बेटे-बेटी की शादी सामूहिक विवाह में करने की अपील किया है।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ