कागज की गड्डी पकड़ा 10 हजार ले उड़े ठग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय,जौनपुर। नगर में स्टेट बैंक की शाखा से रुपए निकाल कर जा रहे एक वृद्ध से जालसाजी का मामला सामने आया है। जालसाज वृद्ध को कागज की गड्डी थमाकर 10 हजार रु पए लेकर फरार हो गए। पश्चाताप की आग में जलता पीडि़त पुलिस को सूचना दिए बगैर हाथ मलते घर चला गया। जानकारी के मुताबिक खुटहन क्षेत्र के शेखपुर अशरफपुर गांव निवासी जंगीलाल प्रजापति गुरु वार को खेतासराय स्थित एसबीआई की शाखा से पैसा निकालने आए थे। उन्होंने अपने खाते से 10 हजार रु पए निकलवाया। जेब में पैसा रखने के बाद वह साइकिल से घर की तरफ जा रहे थे। थोड़ी दूर बाद प्राथमिक विद्यालय के पास एक जालसाज उन्हें रु कवा कर दो हजार रु पए का फुटकर मांगने लगा। फुटकर न होने से इनकार करने पर जालसाज गिड़ग्ािड़ाने लगा। कहा कि मेरे पास दो-दो हजार की गड्डी है। बस का किराया देना है। बस का कंडक्टर दो हजार का फुटकर न होने की बात कहकर बस से उतार दिया। फिर ऊपर नीचे दो-दो हजार की नोक लगी एक कागज की गड्डी वृद्ध को पकड़ाते हुए फुटकर मांगने लगा। तभी एक जालसाज और आ गया। पहले वाले जालसाज की पैरवी करते हुए कागज की गड्डी वृद्ध को दे दिया। कागज की गड्डी देते समय जालसाज ने गड्डी के ऊपर नीचे लगाई गई दो हजार की नोक भी निकाल लिया। दूसरे जालसाज ने कहा कि इसके पीछे कुछ लोग पड़े हैं। इसे फुटकर दे दीजिए, हम लोग हैं बाद में देख लिया जाएगा। जालसाजों के झांसे में आकर वृद्ध ने बैंक से निकाली गई 100- 100 रु पए की दस हजार की गड्डी जालसाज को थमा दिया। थोड़ी देर बाद एक और जालसाज बाइक से पहुंचा। जबतक वृद्ध कुछ समझ पाता तीनों जालसाज बाइक से बारा गांव के रास्ते से फरार हो गए।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ