हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस | #NayaSaveraNetwork

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर हुआ कार्यक्रम

सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के प्रणवम् स्कूल ऑफ़ चिल्ड्रेन आर्ट्स में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। जहां पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मुंगराबादशाहपुर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी व प्रबंधक डॉ. प्रमोद के सिंह ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने की शुरु आत 2012 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा की गई। राष्ट्रीय गणित दिवस प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती का प्रतीक है। श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के इरोड जिले में हुआ था, वे एक तमिल ब्रााह्मण आयंगर परिवार संबंध रखते थे। रामानुजन ने 1903 में कुंभकोणम के सरकारी कॉलेज में एडमिशन लिया और अपनी पढ़ाई शुरू की। आर्थिक कठिनाइयों के बाद भी रामानुजन ने अपनी शिक्षा पूर्ण करते हुए सरकारी कला कॉलेज, कुंभकोणम में छात्रवृत्ति मिली। लेकिन उनका ध्यान पूरी तरह से केवल गणित पर था, जिसके कारण अन्य सभी विषयों में फेल हो गए थे,तथा उनकी छात्रवृत्ति रोक दी गई।इसके बाद रामानुजन ने साल 1912 में मद्रास पोर्ट ट्रस्ट में क्लर्क के रूप में काम करना शुरू किया। यहां उनका एक सहयोगी गणितज्ञ था, जिसने श्रीनिवास रामानुजन की प्रतिभा को पहचाना और उनका समर्थन करने का फैसला किया। उन्होंने रामानुजन को कैम्ब्रिाज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज के प्रोफेसर जीएच हार्डी के पास भेज दिया। यहां उन्होंने अपनी प्रतिभा को नया आकार दिया और 1916 में रामानुजन ने बीएससी में अपनी डिग्री प्राप्त की। तत्पश्चात 1917 में उन्हें लंदन मैथमैटिकल सोसाइटी के लिए चुन गया साल 1917 में रॉयल सोसाइटी ने रामानुजन को एलिप्टिक फंक्शंस और संख्याओं के सिद्धांत पर शोध के लिए चुना गया तथा इतिहास रचते हुए ट्रिनिटी कॉलेज के फेलो चुने जाने वाले पहले भारतीय बने।26 अप्रैल 1920 को 32 वर्ष की आयु में श्रीनिवास रामानुजन का निधन हो गया। वर्ष 2015 में श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर आधारित पहली फिल्म 'द मैन हू न्यू इनिफनिटी' रिलीज हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पंकज पटेल ने विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में गणित में प्रथम स्थान पाने वाले प्राची गुप्ता, ऋषिकेश तिवारी, अर्पिता,अनुष्का चंद्रा, अभय सिंह,रूद्र द्विवेदी,गौरव यादव, अभ्युदय यादव, अक्षिता,एलेक्स को 'स्टार ऑफ़ द मैंथ अवॉर्ड' दे कर सम्मानित किया। तथा संचालन दीपक तिवारी ने किया। कार्यक्रम मंे विजय शंकर दुबे, कुलदीप पाण्डेय,पंकज मणि तिवारी,अजीत शर्मा, संदीप गुप्ता, नीता तिवारी, सुनीता सोनी, वंदना जायसवाल, सोनाक्षी, नीलम, सुरभि, अस्मिता आदि वक्ताओं ने संबोधित किया व सान्याल मोदनवाल, करीम अंसारी (प्रधान चकनवाबाद) अजय यादव (प्रधान सकरा) अनुभव कुमार ''दीपू'' राकेश यादव (अध्यापक) विकास गुप्ता सहित अभिभावकगण मौजूद रहे।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ