कविता| #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

यह उसका निजी बयान है ऐसा बोल देता हूं 


पार्टी के पदाधिकारी को बयान देने बोलता हूं 

तीर निशाने पर लगे तो सही है बोलता हूं 

कोई विवाद हो जाए तो प्लान बदल देता हूं 

यह उसका निजी बयान है ऐसा बोल देता हूं 


शाब्दिक बाण हमेशा स्टॉक में रखता हूं 

नहले पर दहला मारने बोलता हूं 

बात बिगड़ गई तो यू-टर्न ले लेता हूं 

यह उसका निजी बयान है ऐसा बोल देता हूं 


अक्सर चुनाव के समय बयान तीर से छोड़ता हूं 

बयान देने वालों की चैनल बनाता हूं 

दांव उल्टा पड़ गया तो पलट जाता हूं 

यह उसका निजी बयान है ऐसा बोल देता हूं 


शाब्दिक दांवपेचों का खेल खूब खेलता हूं 

मान सम्मान गिराने के दांवपेच खेलता हूं 

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे टेढ़ा पड़ा तो 

यह उसका निजी बयान है ऐसा बोल देता हूं 


मेरे धुर विरोधी विचारधारा वाले भी खेलते हैं 

प्री प्लानिंग से उल्टा सीधा सब बोलते हैं 

फायदा हुआतो ठीक नुकसान की बात आईतो 

यह उसका निजी बयान है ऐसा बोल देता हूं 

-लेखक - कर विशेषज्ञ स्तंभकार कानूनी लेखक चिंतक कवि एडवोकेट किशन सनमुख़दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ