मदरसे को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा शासन:डॉ इफ्तिखार | #NayaSaveraNetwork

मदरसे को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा शासन:डॉ इफ्तिखार  | #NayaSaveraNetwork

दारूल फलाह मदरसा का निरीक्षण करते चेयरमैन इफ्तिेखार



नया सवेरा नेटवर्क

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने मदरसों का किया आकस्मिक निरीक्षण 

केराकत,जौनपुर। मदरसा शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि शासन प्रदेश के मदरसों को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बस जरूरत है कि मदरसे के संचालक व शिक्षक खुद मदरसे की शिक्षा प्रणाली को बेहतर करने में अपनी पूरी ताकत लगा दें। इससे बच्चों के भविष्य को अच्छे ढंग से सजाया संवारा जा सकता है। शनिवार को तहसील केराकत के में संचालित कई मुस्लिम मदरसों का आकस्मिक निरीक्षण करते समय अपने संबोधन में मदरसा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जावेद ने उक्त बातें कही। उन्होंने मदरसों में  शिक्षण कार्य की स्थिति का जायजा  लिया। जहां मदरसे में पढ़ रहे बच्चे- बच्चियों से मिलकर शैक्षिक क्षमता का आंकलन हेतु उनसे कुछ सवाल जवाब भी किया। शिक्षण कार्य अच्छा देखकर उन्होंने मदरसे के प्रबंधकों व शिक्षकों को बधाई भी दिया। साथ ही उनसे मदरसे की शिक्षण प्रणाली को और बेहतर बनाने के कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये। उन्होंने मदरसे को लेकर शासन की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन मदरसों को और बेहतर बनाने का बीड़ा उठाया है। हर स्तर पर शिक्षण प्रणाली को बेहतर बनाने का प्रयास  किया जा रहा है। चेयरमैन डॉ. अहमद जावेद ने क्षेत्र के ग्राम मुर्की गांव में मदरसा उमर आसिम लिल बनात व मदरसा दारु ल फलाह मुर्की का निरीक्षण किया। लिल बनात में पढ़ने वाली बच्चियों से भी मुखातिब हुए और मदरसे में साइंस साइड, गणित, कम्यूटर लैब आदि की पढ़ाई देखकर अपनी खुशी का इजहार किया। मदरसा दारु ल फलाह मुर्की में दीनी तालीम के साथ साथ दुनियाबी तालीम (शिक्षा) बच्चों को ग्रहण करते देखकर उनकी पीठ भी थपथपाई तथा बच्चों से कम्प्यूटर की टाइपिंग करवाया। मदरसे के प्रबंधक मौलाना  कयामुद्दी, मौलाना मुश्ताक अहमद व लिल बनात मदरसे की प्रिसिंपल निकहत सुल्ताना ने चेयरमैन इफ्तिखार अहमद जावेद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके पूर्व अबरे रहमत मदरसा मझगवांकला का भी चेयरमैन डॉ अहमद जावेद ने निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बच्चों व शिक्षकों से वार्ता करते हुए कहा कि अमृत महोत्सव में मदरसे वालों ने अन्य विद्यालयों व कालेजों के मुकाबले बहुत ही भरपूर साथ दिया जो काबिले तारीफ है। उन्होंने शिक्षकों व प्रबंधक से अपील किया कि शिक्षा प्रणाली मदरसों में इतनी अच्छी व सुदृढ़ करें कि किसी को अंगुली उठाने का मौका ही न मिल सके। प्रबंधक बाबर कुरैशी व प्रिसिंपल मौलाना हसमत अली ने चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद को बुके देकर स्वागत किया। इसी क्रम में चेयरमैन ने रेहटी मदरसे का भी निरीक्षण किया।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ