संयुक्त राष्ट्र से इजराइल के साथ संघर्ष समाप्त करने का आग्रह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

रामल्लाह। फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद इश्तये ने संयुक्त राष्ट्र से इजराइल के साथ संघर्ष समाप्त करने के लिए मध्य पूर्व में शांति की पहल करने का आग्रह किया है। इश्तेय ने फ़िलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता के अंतरराष्ट्रीय दिवस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग पश्चिम एशिया द्वारा आयोजित एक वर्चुअल बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से "संयुक्त राष्ट्र में पूर्ण सदस्यता हासिल करने के लिए फिलिस्तीन के आवेदन का समर्थन करने तथा फिलिस्तीन में आम चुनाव कराने की अनुमति देने के लिए इजरायल पर दबाव बनाने का आग्रह किया।" फिलिस्तीन 1967 में इजरायल के कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर इजरायल के साथ एक स्वतंत्र राज्य स्थापित करना चाहता है, जिसमें वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी शामिल है, जिसकी राजधानी पूर्वी यरूशलम है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को फ़िलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता के अंतरराष्ट्रीय दिवस को रेखांकित करते हुए दो-राज्य समाधान की पुष्टि की। गुटेरेस ने एक संदेश में कहा "संयुक्त राष्ट्र की स्थिति स्पष्ट है, शांति आगे बढ़नी चाहिए, कब्ज़ा समाप्त होना चाहिए। हम दो राज्यों इज़राइल और फिलिस्तीन के दृष्टिकोण को साकार करने की अपनी प्रतिबद्धता के प्रति दृढ़ हैं।” उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1977 में 29 नवंबर को ‘फिलिस्तीनी लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ