डिजिटल इंडिया का जमाना, जौनपुर की नगर पालिका/पंचायतें फिसड‍्डी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • 3 साल से बंद पड़ा है नगर पालिका जौनपुर का फेसबुक पेज, नहीं है किसी का ध्यान
  • नगर पालिका शाहगंज का पोर्टल तो खुल ही नहीं रहा
  • बाकी का डिजिटल इंडिया अभियान से दूर-दूर तक नहीं है नाता

अंकित जायसवाल

जौनपुर. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में शपथ लेने के बाद देश के विकास की रफ्तार बढ़ाने में जुट गए थे. 1 जुलाई 2015 को उन्होंने डिजिटल इंडिया अभियान का शुभारंभ किया. सात साल पहले शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य सरकारी विभागों एवं भारत के लोगों को एक दूसरे के पास लाने का था. इसको ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी विभाग अपने विभागों का लेखा-जोखा और जनता से जुड़ी कई सुविधाओं को ऑनलाइन करने में जुट गए थे और कई विभागों ने तो इस अभियान को सफलतापूर्वक अपना भी लिया लेकिन नगर पालिका जौनपुर और नगर पालिका शाहगंज को छोड़ जिले की कोई नगर पंचायत और नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर आज भी इससे कोसों दूर है. 

जौनपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://jaunpur.nic.in पर अपलोड की गई नगर पालिका, नगर पंचायत की सूची में दर्ज लिंक तो यही बताते हैं. इन सबके इतर नगर पालिका जौनपुर (http://www.nppjaunpuronline.org/Pages/HomePage.aspx) की वेबसाइट ही अस्तित्व में है और उस पोर्टल पर जनता से जुड़ी कई सुविधाएं आपको देखने को मिल जाएंगी लेकिन नगर पालिका शाहगंज की वेबसाइट (https://www.nppshahganj.in/Default.aspx) अस्तित्व में है ही नहीं. 

इस वेबसाइट का लिंक आप खोलने जाएंगे तो आपको This site can’t be reached देखने को मिलेगा. मतलब यह वेबसाइट कई सालों से बंद पड़ी हैं. मजे की बात तो यह है कि जौनपुर के आधिकारिक वेबसाइट पर जो लिस्ट अपलोड की गई है उसमें नगर पालिका शाहगंज के पते (वार्ड न०- 9 पश्चिमी कौड़िया, समीप कोतवाली चौक) पर जो लोकेशन अपडेट किया गया है वह आपको Ranchi Municipal Corporation Ward Office ले जाएगा. 

नगर पालिका परिषद जौनपुर के वेबसाइट की बात करें तो यहां पर आपको फोटो गैलरी, पे टैक्स, हाल बुकिंग, प्रॉपर्टी और रेंट सेक्शन, बजट शीट, सर्विसेज (ई नगर सेवा, लाइसेंस, प्रॉपर्टी टैक्स, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स आदि) सुविधाएं देखने को मिलेंगी. इसके अलावा जागरूक अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद जौनपुर का फेसबुक पेज https://www.facebook.com/Nagar-Palika-Parishad-Jaunpur-102157091218179/?ref=page_internal भी बनवाया था, दुर्भाग्य है कि वह 3 साल से बंद पड़ा है. उस पर 22 अक्टूबर 2019 के बाद कोई अपडेट नहीं है. अगर कुछ अपडेट नहीं करना था तो पेज नहीं बनाना चाहिए था. बहरहाल कम से कम नगर पालिका परिषद जौनपुर ही जिले में एकलौती ऐसी नगर पालिका है जो केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर रही है, जबकि यहां पर बसपा से नगर पालिका अध्यक्ष माया टण्डन हैं.

शाहगंज और मुंगराबादशाहपुर नगर पालिकाओं की बात करें तो यहां पर भारतीय जनता पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए थे. शाहगंज से भाजपा की गीता जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष हैं तो मुंगराबादशाहपुर से शिव गोविंद साहू नगर पालिका के अध्यक्ष हैं. इन दोनों नगर पालिकाओं का डिजिटल इंडिया अभियान में योगदान शून्य है. 

शाहगंज नगर पालिका परिषद ने प्रयास तो किया था लेकिन न जाने कब से शाहगंज नगर पालिका की वेबसाइट बंद पड़ी है, इसकी किसी ने सुधि ही नहीं ली, जबकि नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर तो डिजिटल इंडिया अभियान से कोसो दूर हैं. मुंगराबादशाहपुर की जनता तो समय-समय पर मुंगरा को जिला घोषित करने की मांग करते हैं और यहां पर औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया भी है. कोई छोटी भी जानकारी अगर किसी को चाहिए तो वह बिना मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका आए प्राप्त नहीं कर सकता. जबकि यहां के लिए मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका प्रशासन को अपना पोर्टल जरूर लांच करना चाहिए था. 

  • इसके अलावा बाकी जो 6 नगर पंचायत हैं वो तो उनमें किसी का पोर्टल नहीं है. 


1. नगर पालिका जौनपुर : http://www.nppjaunpuronline.org/Pages/HomePage.aspx

2. नगर पालिका शाहगंज : https://www.nppshahganj.in/Default.aspx

3. नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर : NA


1. नगर पंचायत खेतासराय : NA

2. नगर पंचायत जफराबाद : NA

3. नगर पंचायत मछलीशहर : NA

4. नगर पंचायत बदलापुर : NA

5. नगर पंचायत मड़ियाहूं : NA

6. नगर पंचायत केराकत : NA


7. नगर पंचायत कचगांव : नवसृजित

8. नगर पंचायत गौराबादशाहपुर : नवसृजित

9. नगर पंचायत रामपुर : नवसृजित

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ