लखनऊ: डीजल चोरी में नगर निगम के दो कर्मचारी निलम्बित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • वीडियो वायरल होने पर सम्बद्ध कर दिए गए थे जांच के निर्देश
  • नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप में मिले दोनों कर्मी


लखनऊ। नगर निगम में डीजल चोरी मामले में दो कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद इनके खिलाफ जांच बैठाई गई थी। साथ ही सहायक अभियंता कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया था। इसी बीच जब नगर आयुक्त निरीक्षण करने निकले तो दोनों ही कर्मचारी वर्कशॉप में मिले। वहीं पर डीजल से भरा ड्रम भी मिला। इसी क्रम में आज दोनों को जांच शुरू होने के पहले ही निलम्बित कर दिया गया। साथ ही जोन चार अधिशासी अभियंता दफ्तर से सम्बद्ध कर दिया गया।

कुछ समय पहले रोड स्वीपिंग मशीन चलाने वाले फिटर भास्कर सिंह और चपरासी राकेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने मुख्य अभियंता को जांच के आदेश दिए। मुख्य अभियंता संजय कटियार के अनुसार इस पर दोनों कर्मचारियों को उनके कार्य से हटा दिया गया। इसके बाद इन दोनों को सहायक अभियंता के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया।

हाल ही में नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह आरआर विभाग और वर्कशॉप का निरीक्षण करने पहुंचे। वर्कशॉप में दोनों कर्मचारियों को देखकर हैरान हो गए। डीजल चोरी से जुड़े कुछ साक्ष्य भी मौके पर मिले थे। इस पर नगर आयुक्त ने इसकी जानकारी मुख्य अभियंता को दी। मुख्य अभियंता ने इसके पूर्व मामले की जांच अधिशासी अभियंता पीके सिंह को सौंपी थी। वह अभी जांच शुरू भी नहीं किए थे कि दोनों कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अलग वर्कशॉप में पकड़े गए। इसी को देखते हुए फौरी तौर पर जांच करते हुए दोनों को निलम्बित कर दिया गया।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ