प्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक मंदिर में किये बप्पा के दर्शन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • दिल और आत्मा दोनों को शांति मिल गई: प्रीति जिंटा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा हाल ही में विदेश से भारत लौटीं हैं। अभिनेत्री मुंबई लौटते ही सबसे पहले बप्पा के शरण में पहुंची। जहां उन्होंने बप्पा का दर्शन किया साथ ही आरती भी की अभिनेत्री ने मोदक भी खाए। प्रीति जिंटा ने गणपति के दर्शन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया हैं। जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। वो व्हाइट और रेड कलर का प्रिंटेड अनारकली सूट पहनी हैं साथ ही वो अपने सिर को दुपट्टे से ढकी हैं।

वीडियो में वो क्यूट स्माइल देती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मुंबई में वापसी वापस सिद्धिविनायक मंदिर में वाह! वहां की आरती में शामिल होना और एक क्रूर उड़ान के बाद तरोताजा महसूस करना अद्भुत था। हमें इस तरह के अद्भुत दर्शन कराने के लिए मंदिर में सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल और आत्मा दोनों को शांति मिल गई।’ अभिनेत्री का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।

गौरतलब है कि प्रीति जिंटा पिछले काफी समय से पर्दे से दूर हैं। अभिनेत्री फरवरी 2016 में जीन गुडइनफ के साथ लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में शादी की थी। जिसके बाद वो वहीं शिफ्ट हो गईं। नवंबर 2021 में कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जय और जिया का वेलकम किया है। जो अब एक साल के हो गए हैं। जिसके बर्थडे पर अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ