जौनपुर: किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork

किसान सम्मान दिवस पर सभा को संबोधित करते डीएम।

नया सवेरा नेटवर्क

प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

जौनपुर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूवात की। पशुपालन, उद्यान, मत्स्य व गन्ना विभाग आदि के पैदावार में अच्छा कार्य करने वाले प्रगतिशील 40 किसानों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा किसान मेले, विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रर्दशनी का अवलोकन कर उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में किसान मौजूद रहें, जिन्हे विभाग के तरफ से जागरूक किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि किसान वैज्ञानिक खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त कर अपनी आय दोगुनी कर सकते है। उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मानित करने का उददेश्य है कि अन्य किसान भी इन किसानों से प्रेरणा लें। कृषि के क्षेत्र में महिलाए उल्लेखनीय कार्य कर रही है अन्य महिलाओं से भी अपील है कि वे आगे आये और वैज्ञानिक तकनीकी से खेती करते हुए आजीविका में वृद्वि करें। उन्होंने अपील किया कि किसान मृदा परीक्षण अवश्य कराये, फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए फसल बीमा कराए। उन्हांनेे कहा कि जिला प्रशासन किसानों की आय दोगुनी करने में सभी प्रकार से सहयोग कर रहा है किसानों को समय से खाद उपलब्ध हो तथा सिचाई के लिए नहरों में पानी रहे इसके लिए प्राथमिकता पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में काले गेंहू की खेती को बढ़ावा दिया जाये। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कनौजिया के द्वारा विस्तार से किसानों को तकनीकी कृषि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सुरेन्द्र प्रताप, डॉ. अनिल यादव ने किसानों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी डा. रमेशचन्द्र यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक जयप्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी के.के सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, देवराज पाण्डेय, अंजनी उपाध्याय, अमित मिश्र, सुरेंद्र शर्मा, श्रवण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ