मॉर्निंग में उठते ही आते हैं चक्कर? भूलकर भी न करें नजर अंदाज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • इन बड़ी बीमारियों का हो सकता है संकेत

कई लोगों को सुबह उठने के बाद अचानक से चक्कर आने की समस्या का सामना करना पड़ता है. वैसे तो सुबह चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं.वहीं डिहाईड्रेशन और पोषक तत्वों की कम भी चक्कर आने की वजह हो सकती है. लेकिन यह समस्या लंबे समय से हैं तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि सुबह के समय चक्कर आने के क्या कारण होते हैं और इस समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है?

सुबह चक्कर आने के हो सकते हैं ये कारण-

एनीमिया-

एनीमिया की समस्या का सामना तब करना पड़ता है जब आपके शरीर में लाल कोशिकाएं ऑक्सीजन को बॉडी में अच्छे से नहीं पहुंचा पातीं हैं. जिसकी वजह से ऑक्सीजन दिमाह में नहीं पहुंच पाती है तो इससे चक्कर आने लगते हैं. इसलिए अगर आपको भी सुबह चक्कर आने की समस्या है तो आप फौरन डॉक्टर से संपर्क करें. 

डिहाइड्रेशन-

बॉडी को अच्छी तरह से काम करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी की जरूरत होती है. वहीं जब बॉडी में पानी और फ्लूइड कम हो जाता है तो दिमाग तक ऑक्सीजन का सप्लाई नहीं हो पाता है जिसकी वजह से चक्कर आ की समस्या का सामना करना पड़ता है.

विटामिन बी12 की कमी-

हमारी बॉडी में विटामिन्स की बहुत जरूरत होती है. जिसमे से एक विटामिन बी 12 होता है. विटामिन बी 12 एक ऐसा पोषक तत्व है जो हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए काफी जरूरी माना जाता है. वहीं अगर बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी होती है तो शरीर में दर्द, सांस फूलना,डिप्रेशन, मुंह में छाले आदि समस्याएं होने लगती हैं. इसलिए अगर आप भी चक्कर आने की समस्या से परेशान हैं तो आप इसे इग्नोर न करें.


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ