आओ 2022 की वैश्विक सूचकांकों में भारत की रैकिंग (पायदान) देखें | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • वैश्विक स्तरपर भारत की 2022 में विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग - कहीं खुशी कहीं गम 
  • वैश्विक स्तरपर विभिन्न ग्लोबल संस्थाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रैंकिंग में से कुछ पर असहमति लाज़मी है - एडवोकेट किशन भावनानी

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर पूरी दुनिया वर्ष 2022 को गुड बाय कहने के लिए तैयार खड़ी है और कामना कर रही है कि कोरोना वायरस का नया ओमिक्रान वेरिएंट बीएफ-7 को अति तीव्रता से यह वर्ष अपने साथ ले जाए और आने वाला नया वर्ष 2023 खुशियों की मीठी सौगात दुनिया के हर देश के हर क्षेत्र में लाए। परंतु चूंकि 2022 वर्ष जा रहा है, स्वाभाविक है कि इस वर्ष की दुनिया की अनेक एजेंसियों ने हर देश के अनेक क्षेत्रों की रैंकिंग की है जिसे पूरे वर्ष भर किसी न किसी महीने में जारी किया गया है, जिसमें उस देश की उस क्षेत्र में समृद्धि को आंका गया है और उस समय कुछ देशों के उसका विश्लेषण कर कुछ बयान भी आए थे। अब चूंकि हम 2023 में प्रवेश कर रहे हैं इसलिए हमें 2022 की रिपोर्टों से कुछ सीखने की ज़रूरत है, जो भारतीय मानवीय जीव के खून और स्वभाव में ही है सीखना। इसलिए आज हम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वर्ष भर आई जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, वैश्विक स्तर पर भारत की 2022 में विभिन्न क्षेत्रों में रैंकिंग,पायदान - कहीं खुशी कहीं गम। 

साथियों बात अगर हम सूचकांकों की लिस्ट की करें तो हम इस तरह समझ सकते हैं। छेत्र का नाम, भारत की रैंकिंग, टॉप रैंक वाला देश और सूचकांक जारी करने वाली वैश्विक संस्था का नाम, (1) ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022, 107 बेलारूस सहित 17 वेल्ट हंगर, हिलफे और कंसर्न वर्ल्ड वाइड।(2) हैनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022, 83, जापान और सिंगापुर, हैनले और पार्टनर्स। (3)ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022, 40 ,स्वीटजरलैंड , विश्व बौद्धिक संपदा संगठन।(4) ग्लोबल पेंशन इंडेक्स 202, 40 ,आइसलैंड मर्सर सीएफए इंस्टीट्यूट।(5) खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021,71,आयरलैंड इकोनामिक इंपैक्ट।(6).वैश्विक शांति सूचकांक 2021, 135,आइसलैंड ,आर्थिक और शांति संगठन(7) चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स 2021,49,फिनलैंड चांडलर इंस्टिट्यूट ऑफ गवर्नमेंट(8) विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022, 150, नॉर्वे रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स।(9)लोकतंत्र सूचकांक 2021, 46, नॉर्वे, इकोनॉमिक्स इंटेलिजेंस यूनिट।(10) भ्रष्टाचार और धारणा सूचकांक 2021, 85, न्यूजीलैंड, फिनलैंड और डेनमार्क, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल(11) संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक 2021, 132, स्विट्जरलैंड, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम(12)विश्व खुशहाली सूचकांक 2022, 136, फिनलैंड।(13) वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक 2022, 135,आइसलैंड वर्ल्ड इकोनामिक फोरम। 

साथियों बात अगर हम समस्त सूचकांकों में से कुछ महत्वपूर्ण सूचकांकों को विस्तृत रूप से जानने की करें तो, वैश्विक नवाचार सूचकांक 2022 विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा जारी किया गया है। इसमें शीर्ष देश-

-स्वीटजरलैंड, अमेरिका, स्वीडन

भारत का स्थान 40 वा हैं | इस वर्ष 6 स्थान में सुधार हुआ है।पिछले वर्ष 2021 में भारत का स्थान 46वा था। इस सूचकांक से यह पता चलता है कि भारत में स्टार्टअप के लिए बेहतर माहौल और नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है।मानव विकास सूचकांक 2021 यह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रमद्वारा जारी किया जाता है। इसमें भारत का स्थान 191 देशों में 132 वां है।अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिण सूडान देश सबसे नीचे है।ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2022वर्ल्ड इकोनामिक फोरम द्वारा जारी किया गया है।इस इंडेक्स के अनुसार भारत का स्थान 146 देशों में 135 हैं।

वहीं 2021 में भारत का स्थान 156 देशों में 140 था वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022 अक्टूबर महीने में जर्मनी की वेल्टहंगरहिल्फे और आयरलैंड की कंसर्न वर्ल्ड वाइफ के द्वारा जारी की गई है । इसमें बेलारूस, ब्राजील, चीन सहित 17 देश शीर्ष स्थान पर रहे।भारत का स्थान 121 देशों में 107 रहा। इस इंडेक्स के अनुसार, भारत 29.1 स्कोर के साथ भूख के गंभीर स्थिति में रहा। भारत सरकार ने इस इंडेक्स को जारी करने वाली संस्था पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया है क्योंकि भारत जिन पड़ोसी देशों की सहायता कर रहा है उनकी रैंकिंग भारत से भी बेहतर हैं, जबकि श्रीलंका में खाद्य आपातकाल लगाया था।पाकिस्तान में बाढ़ के कारण और अन्य देशों की भी यही हालत है।और इस इंडेक्स में बहुत कम आंकड़े लिए गए हैं, जो पूरे भारत की स्थिति को बेहतर तरीके से नहीं समझ सकता।अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022, यह सूचकांक संयुक्त राज्य अमेरिका के यूएस चेंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इन्नोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा जारी किया जाता है। वर्ष 2022 में अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक का 10 वाँ संस्करण जारी किया गया है।इस सूचकांक को निर्मित करते समय विश्व के कुल 55 देशों में बौद्धिक संपदा अधिकारों का सर्वेक्षण किया गया था। इन 55 देशों में से संयुक्त राज्य अमेरिका को प्रथम स्थान प्रदान किया गया है, जबकि वेनेजुएला को अंतिम स्थान पर रखा गया है। इस सूचकांक में वर्ष 2022 में भारत को 43 वाँ स्थान प्रदान किया गया है।विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2022, स्विट्जरलैंड की एक प्रदूषण तकनीकी कंपनी आई क्यू एअर, ने 22 मार्च 2022 को यह रिपोर्ट जारी की थी। इस कंपनी ने वर्ष 2021 में विश्व के विभिन्न देशों से वायु गुणवत्ता से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए थे। उन्हीं एकत्रित आंकड़ों के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की गई है।स्विट्जरलैंड की इस प्रदूषण तकनीकी कंपनी ने विश्व के 6,475 शहरों कासर्वेक्षण किया था और यह डाटा एकत्रित किया था। इस रिपोर्ट में यह पाया गया कि विश्व के 93 शहरों में पी एम 2.5 का स्तर निर्धारित किए गए स्तर से 10 गुना अधिक है। इस रिपोर्ट के अनुसार, विश्व का सबसे प्रदूषित बांग्लादेश देश है, जबकि विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी भारत की राजधानी नई दिल्ली है। इस रिपोर्ट में भिवाड़ी को विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। उल्लेखनीय है कि भिवाड़ी भारत के राजस्थान राज्य के अलवर जिले में स्थित एक औद्योगिक शहर है। वायु गुणवत्ता रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, विश्व के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित देश हैं- बांग्लादेश, चाड, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, भारत, ओमान, किर्गिस्तान, बहरीन, इराक और नेपाल। उल्लेखनीय है कि विश्व के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित देशों में से 9 देश एशिया महाद्वीप के हैं, जबकि एक देश ‘चाड’ अफ्रीका महाद्वीप का है।अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022, यह सूचकांक संयुक्त राज्य अमेरिका के यूएस चेंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इन्नोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा जारी किया जाता है। वर्ष 2022 में अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक का 10 वाँ संस्करण जारी किया गया है। इस सूचकांक को निर्मित करते समय विश्व के कुल 55 देशों में बौद्धिक संपदा अधिकारों का सर्वेक्षण किया गया था। इन 55 देशों में से संयुक्त राज्य अमेरिका को प्रथम स्थान प्रदान किया गया है, जबकि वेनेजुएला को अंतिम स्थान पर रखा गया है। इस सूचकांक में वर्ष 2022 में भारत को 43 वाँ स्थान प्रदान किया गया है।विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2022, विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट’ संयुक्त राष्ट्र संघ की एक संस्था ‘संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समाधान नेटवर्क,  द्वारा जारी की जाती है। इस रिपोर्ट के अंतर्गत विश्व के विभिन्न देशों में सर्वेक्षण करके यह पता लगाया जाता है कि वहां की जनसंख्या की प्रसन्नता का स्तर क्या है। संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ द्वारा जारी की गई वर्ष 2022 की यह रिपोर्ट अब तक का इसका 10 वाँ संस्करण है। इस रिपोर्ट के 2022 के 10 वें संस्करण में कुल 146 देशों को शामिल किया गया है। विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2022’ में यूरोपीय देश फिनलैंड को पहले स्थान पर रखा गया है, जबकि इस रिपोर्ट में अफगानिस्तान को अंतिम स्थान दिया गया है। इसका अर्थ यह है कि विश्व में फिनलैंड के लोग सबसे खुश हैं, जबकि जबकि अफगानिस्तान के लोग सबसे दुखी हैं। इस रिपोर्ट में भारत को 146 देशों में से 136 वें स्थान पर रखा गया है। हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2022

हेनले पासपोर्ट सूचकांक ‘हेनले एंड पार्टनर्स’ नामक संस्था द्वारा जारी किया जाता है। यह सूचकांक किस बात की पड़ताल करता है कि कौन से देश का पासपोर्ट कितने सुविधाजनक तरीके से किसी अन्य देश में स्वीकार किया जाता है।इस सूचकांक में जापान और सिंगापुर को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रखा गया है जबकि अफगानिस्तान को इस सूचकांक में अंतिम स्थान प्रदान किया गया है। वर्ष 2022 में जारी किए गए इस सूचकांक में भारत को 83 वें स्थान पर रखा गया है। इस सूचकांक में विभिन्न देशों की रैंकिंग निर्धारित करते समय ‘इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, द्वारा एकत्रित किए गए आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। 

अतः अगर हम उपरोक्त विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि आओ 2022 की वैश्विक सूचकांक रैंकिंग देखें। वैश्विक स्तरपर भारत की 2022 में विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग(पायदान)-कहीं खुशी कहीं गम। वैश्विक स्तरपर विभिन्न ग्लोबल संस्थाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रैंकिंग में से कुछ पर असहमति लाज़मी है। 

-संकलनकर्ता लेखक - कर विशेषज्ञ स्तंभकार एडवोकेट किशन सनमुख़दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ