डॉ.ऋचा सिंह डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयनित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व शोधार्थी डॉ. ऋचा सिंह 2014-22 तक केंद्र सरकार की ओर महिला सशक्तीरण की दिशा में बनाई गई नीतियों के विशेषण पर अध्ययन करेंगी। इसके लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के डॉक्टोरल फेलोशिप 2022-23 के लिए चयनित हुईं है।
डॉ. सिंह ने बताया कि इकोनॉमिक्स एंड डेबलपमेंट डिसिप्लेन विषय पर शोध करेंगी। डॉ.ऋचा सिंह ने वर्ष 2008 में बीए, वर्ष 2010 में एमए की डिग्री हासिल की। वीमेन स्टडीज में एम-फिल गोल्ड मेडलिस्ट एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डेवलेपमेंट स्टडीज़ में पीएचडी है।
इस शोध का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में दिशा में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर अध्ययन में आज के समय की ज़रूरत है। इसी क्रम में सीएमपी डिग्री कॉलेज के सोशल वर्क से रज्जन द्विवेदी, इविवि के राजनीति विज्ञान विभाग से आशीष धर त्रिपाठी, इविवि के कल्लचर स्टडीज के धीरेंद्र सिंह, मीडिया स्टडीज के अभिषेक मिश्र का चयन डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है।
![]() |
Ad |