खेरवाडी पुलिस स्टेशन में लगी आग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • रिकार्ड रूम में रखे कागजात जलकर हुए खाक
  • एक कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी

मुंबई। खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई आग की चपेट में आने से बड़े पैमाने पर पुलिस स्टेशन में रखे कागजात जलाकर खाक हो गए।  इस आग की घटना में पुलिस स्टेशन में कार्यरत अरविन्द जनार्दन खोत बुरी तरह झुलस गया है जिसे इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टर मयंक त्रिपाठी ने बताया कि आग में झुलसा कर्मी लगभग ९५ प्रतिशत झुलसा है उसकी स्थिति चिंताजनक बानी हुई है।  

मिली जानकारी के अनुसार बांद्रा पूर्व में खेरवाड़ी पुलिस में सोमवार की दोपहर लगभग 12. 45 बजे पुलिस स्टेशन के स्ट्रांग रूम में  अचानक आग लग गई। खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन जो कि दो मंजिला में बना है। आग पुलिस स्टेशन के दूसरी मंजिल पर लगी थी। दमकल विभाग को आग सूचना मिलने पर घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़िया और एक पानी का टैंकर घटना स्थल पर भेजा गया। दमकल जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल आग बुझाने का काम किया।दमकल जवान आग पर कुछ ही घंटो में काबू पा लिया। आग इमारत के इलेक्ट्रिक वायरिंग और ऑफिस के रिकार्ड रूम में रखे कागजात में लगी थी जिससे आग तेजी से फैली। आग की चपेट में आने से पुलिस स्टेशन के स्ट्रांग रूम में काम कर रहे अरविंद जनार्दन खोत बुरी तरह झुलस गए। जिन्हे ईलाज के लिए सायं अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टर मयंक त्रिपाठी ने बताया कि खोत लगभग 95 प्रतिशत झुलस गया है। जिससे उसकी हालत चिंताजनक बानी हुई है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ