मुंबई शहर को हरभारा बनाने के लिए मनपा लेगी देश के 75 विशेषज्ञ की राय | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मनपा प्रशासन मुंबई शहर को हरा भरा बनाने के लिए देश भर के 75 विशेषज्ञों से राय  मशविरा करने का  निर्णय लिया है। विशेषज्ञ की राय लेकर मनपा मुंबई के हरित क्षेत्र को और किस तरह हरा भरा बनाया जाए इस ओर कदम उठाया जाएगा इस तरह की जानकारी मनपा गार्डन विभाग के अधीक्षक जितेंद्र परदेशी ने दी। विशेषज्ञ की राय लेने के लिए मनपा ने दो दिन की कार्यशाला का आयोजन रानीबाग चिड़िया घर में आयोजित किया है।

जितेंद्र परदेशी ने कहा मुंबई मनपा हरित क्षेत्र को बढ़ाने, जैव विविधता को संरक्षित करने और पर्यावरण को और अधिक समृद्ध करने के लिए लगातार काम करती रहती है। समुद्र से तीन तरफ घिरी मुंबई जैसे शहर में जगह की बहोत बड़ी समस्या है। इसके बावजूद मनपा प्रशासन मुंबई शहर को हरा भरा बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मुंबई शहर को और हरा भरा बनाने की जरूरत है। मनपा प्रशासन उपलब्ध जगह को और अधिक पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विकसित करने की आवश्यकता है।

मनपा प्रशासन इस समस्या से निपटने के लिए देश के 75 विशेषज्ञों से विस्तृत चर्चा करने का निर्णय लिया है। मनपा ने विशेषज्ञों की राय लेने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है। इस कार्यशाला में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस), वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट इंडिया (डब्ल्यूआरआई), यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन जैसी संस्थाए भाग लेगी। इस कार्यशाला में हरित क्षेत्र प्रबंधन और संरक्षण के लिए समुदाय आधारित कार्यक्रमों के कार्यान्वयन और भागीदारी पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा पर्यावरण के अनुरूप आजीविका के मुद्दों आदि जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा और मंथन होगा।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ