नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार की देर रात नशे में धुत युवक प्लेटफार्म पर गंदगी कर वेन्डर से गाली-गलौज कर रहे थे। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट की धारा में पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के उपधियापुर गांव निवासी मोहित उपाध्याय (24) पुत्र शिवाकांत उपाध्याय व राजकुमार (22) पुत्र सरजू शुक्रवार की रात अपने परिवार के सदस्यों को ट्रेन में बिठाने आए थे। प्लेटफार्म नम्बर एक पर नास्ता बेच रहा वेंडर से खाने का सामान खरीदा और गंदगी प्लेटफार्म पर करने लगा। वेंडर के मना करने पर नशे में धुत दोनो गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट की धारा में पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ