युवाओं की सशक्त भागीदारी से देश बढ़ेगा आगे:डॉ.सुबाष | #NayaSaveraNetwork

युवाओं की सशक्त भागीदारी से देश बढ़ेगा आगे:डॉ.सुबाष | #NayaSaveraNetwork

स्वयं सेवक दिवस पर बोलते वक्ता व मंचासीन अतिथि।



नया सवेरा नेटवर्क

अंतर्राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस पर बीआरपी में हुआ कार्यक्रम

जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस'' पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, नेहरू युवा केंद्र द्वारा सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के सहयोग से बीआरपी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां सरस्वती  के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य डॉ डॉक्टर सुबाष चंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी जितनी सशक्त तो होगी उतना हमारा देश आगे बढ़ेगा। इतिहास गवाह है इस देश में जब भी कोई परिवर्तन हुआ है वह युवाओं ने ही किया है चाहे चंद्रशेखर आजाद रहे या  भगत सिंह रहे हो ।यह राम और कृष्ण की धरती है । स्वामी विवेकानंद ने कहा था उठो जागो तब तक मत रु को जब तक तुम्हारा लक्ष्य न हासिल हो जाए युवा ही देश के भविष्य हैं सजग युवा ही देश का प्रहरी है। आज राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी खासतौर से गांव के युवा जो सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक रूप से सुदृढ़  होकर भावी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हमारी सभ्यता और संस्कृति दुनिया को प्रभावित करती है सभ्यता संस्कृति हमारी सदैव वसुधैव कुटुंबकम की रही है ।युवा ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्था अधिकारी डॉ दिलीप सिंह ने कहा कि स्वयंसेवक  अंतसचेतना से उत्पन्न  प्रेरणा के द्वारा  सेवा भाव से ही  युवा वि·ा में परिवर्तन कर सकता है और युवा ही वि·ा को एक नई दिशा दे सकता है। अंतर राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस युवाओं में नई संचेतना पैदा करता है । हमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भी समझना होगा । शिक्षा अगर बर्ताव में न दिखे तो डिग्री महज एक कागज का टुकड़ा है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने पढ़ा प्यास बुझ नहीं सकती सुखी नदी के सामने, झुक नहीं सकती कभी नेकी बदी के सामने, नष्ट होती जा रही है संस्कृति देश की, है गंभीर मसला इस सदी के सामने। कभी गैरों के सर का बोझ अपने सर उठाया क्या, तुम्हारी जिंदगी का पल किसी दूसरे के काम आया क्या, अंधेरे खुद दिए की राह में आने से डरते हैं ,अंधेरे से डर कर  दिए ने कभी सर झुकाया क्या। माहौल को बदल दिया ।  उक्त अवसर पर  छात्र - छात्राओं ने भी बहुत मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और अपने विचार  अंतर राष्ट्रीय परिदृश्य में रखें । अमरेश पांडेय ने उक्त अवसर पर टीवी ,एड्स ,हैपेटाइटिस बी ,डायबिटीज ,  डेंगू  संचारी रोग  महामारी और आपदा से बचने का उपाय बताया। उक्त अवसर पर डॉ विमल श्रीवास्तव  ऋषि श्रीवास्तव अनुज कुमार रागिनी भारती शशांक दुबे प्रतीक मिश्रा खुशी अनिष्का रिया दिव्यांश खुशी शुक्ला बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ