वाराणसी: विवेक एकेडमी रेड ने जीती क्रिकेट ट्राफी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। हरहुआ स्थित विवेक सिंह क्रिकेट एकेडमी में देवराजी देवी सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मेजबान टीम विवेक एकेडमी रेड की टीम ने जीत लिया। विवेक एकेडमी ने ने 45 ओवरों में नौ विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में उतरी बरेका एकेडमी की टीम 33 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। मुख्य अतिथि उद्यमी अनुज डिडवानिया, विशिष्ट अतिथि वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जावेद अख्तर, अशोक खन्ना ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज विवेक एकेडमी के शिवम पटेल बने। जिन्होंने कुल 170 रन बनाने के साथ ही 4 विकेट भी लिए थे। बेस्ट बैट्समैन बीएलडब्ल्यू के पंकज जासवाल बने। कुल 171 रन बनाए थे। बेस्ट बालर विवेक एकेडमी के आदर्श सरोज बने। कुल 12 विकेट लिये थे। इस मौके पर अनूप सिंह, राजेश सिंह दोहरी, मनोज सिंह, अनिल सिंह, सीमांत सिंह मौजूद थे।