जौनपुर: सेंट थॉमस कालेज में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस | #NayaSaveraNetwork

सेंट थॉमस कालेज में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज,जौनपुर। रविवार को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार की रात जैसे ही घड़ी की तीनों सुइयां 12 पर पहुंची, सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के चर्च में विशेष पूजा प्रार्थनाएं शुरू हो गई। जिसमें सांता क्लाज तथा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहे।प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में चर्च और घरों को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है। रविवार को सेंट थामस इंटर कॉलेज के चर्च में बड़ी तादात में लोग एकत्र हुए। केक काटकर प्रभु यीशु को याद किया और एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाइयां दीं। प्रभु यीशु के जन्म को दशर््ााती झांकियां भी सजाई गई थीं। बच्चों सहित महिलाओं और बड़े बुजुर्गो का उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। रंगबिरंगे कपड़ों में लोगों ने प्रभु क्रिसमस का जश्न मनाया। चर्च में पारसी समाज के सैकड़ों लोग प्रार्थना सभा में शामिल हुए। चर्च में क्रिसमस का जश्न मनाने के व्यापक तैयारी की गई थी। रंग बिरंगी रोशनी, झडे, चरनी और क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चर्च में कैरोल गीत गूंजे। पूरे दिन लोगों को क्रिसमस की बधाइयां देते देखा गया। यही नहीं ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने संबंधियों व मित्रों को फोन पर भी क्रिसमस की बधाई दी। वहीं त्योहार को लेकर चर्च और स्कूलों में सजी लाइटें मनमोह रही थीं। देर शाम तक चर्च परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर बच्चों व युवतियों ने कैंडिल जलाई। वहीं स्कूलों में भी क्रिसमस डे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में सजे क्रिसमस ट्री और सांता क्लाज के वेश में बच्चों ने सभी का मन मोहा।इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर ए एंटनी सामी ने बच्चों को केक व मिठाइयाँ खिलाकर आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ