दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की सजा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। किशोर के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। सरकारी वकील अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा गाजीपुर कोतवाली में दर्ज हुआ था। आरोप था कि राज प्रकाश सोनी ने मासूम के साथ दुराचार किया था। अभियोजन पक्ष की तरफ से पांच गवाह पेश किए गए थे।