भारत ने परमाणु सक्षम Agni-5 मिसाइल का किया परीक्षण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव के बीच भारत ने 5,500 से अधिक किलोमीटर की नोटिफाइड आपरेशनल रेंज वाली अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल का परीक्षण गुरुवार को ओडिशा के तट से दूर अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। राजधानी कटक के साथ-साथ कुछ अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों में कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मिसाइल के आसमान में उड़ने के वीडियो पोस्ट किए।

अग्नि 5 मिसाइल हल्के वारहेड के साथ लगभग पूरे चीन अपनी मारक सीमा में ले लेती है और यह लगभग 8000 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे 'ऐतिहासिक मील का पत्थर' बताते हुए ट्विटर पर लिखा कि “मिसाइल रक्षा क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है और राष्ट्रीय सुरक्षा को काफी हद तक मजबूत करेगी क्योंकि यह 5400 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर सकती है।”

उच्च स्तर की विश्वसनीयता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अग्नि-5 मिसाइल ‘कॉम्पैक्ट एवियोनिक्स ’से लैस है। इसमें उड़ान के दौरान होने वाली गड़बड़ी के लिए खुद को गाइड करने की क्षमता है। इससे पहले इस साल जून में, भारत ने 4,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया था।


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ