नया सवेरा नेटवर्क
सूरत। गुजरात के नवसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर आज शनिवार सुबह कार और बस के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राहत बचाव टीम ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में घायल 11 लोगों को नवसारी के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि 17 लोगों का इलाज वलसाड में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल 1 यात्री को सूरत के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर भर्ती किया हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस के चालक को दिल का दौरा पड़ा और उसे इलाज के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार लग्जरी बस अहमदाबाद शताब्दी महोत्सव के यात्रियों को लेकर वलसाड की ओर जा रही थी। इसी दौरान रेश्मा गांव के पास एक फॉर्च्यूनर कार से इसकी भिड़ंत हो गई।
Ad |
0 टिप्पणियाँ