नीतीश ने धर्मगुरू दलाई लामा से की मुलाकात | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा से मुलाकात की। श्री कुमार ने शुक्रवार को बोधगया स्थित तिब्बतियन मोनेस्टी में बौद्ध धर्मगुरू परम पावन दलाई लामा जी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं दलाई लामा के बीच करीब आधा घंटा तक अध्यात्म एवं बौद्ध दर्शन पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण कार्य पूरा होने पर उसके उद्घाटन के लिए दलाई लामा से आग्रह किया, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताई। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए भगवान बुद्ध से कामना की।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इन दिनों बड़े पैमाने पर श्रद्धालु यहां आते हैं, भ्रमण करते हैं और दर्शन करते हैं। लोगों को यहां उपदेश मिलता है। यह एक परंपरा है। बीच में कोरोना के चलते दो-तीन साल प्रभावित रहा लेकिन इस बार फिर बड़ी संख्या में लोग यहां आए हैं। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक एक लाख के करीब श्रद्धालु अभी तक आ चुके हैं। यह बहुत खुशी की बात है।

श्री कुमार ने कहा कि बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी लेकिन कुछ लोग बाहर से यहां आए हैं तो यहां पर ही कुछ कोरोना मरीज देखने को मिले हैं। कोरोना जांच के लिए सारी व्यवस्था की गई है। एक-एक चीज को देखा जा रहा है। यहां पर भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई और उसके चलते यहां का अलग ही महत्व है। बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग बड़ी संख्या में हैं, इसको देखते हुए सब व्यवस्था की गई है। वह तो यहां आते ही हैं और दलाई लामा जी से मिलते भी हैं। बीच में दो साल वह नहीं आ पाए लेकिन इस बार जैसे ही वे आए हैं, वह उनका दर्शन करने चले आए हैं।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ