जौनपुर: जेब्रा संस्था द्वारा सामुहिक विवाह में 63 जोड़े हुए एक दूजे के | #NayaSaveraNetwork


जेब्रा संस्था द्वारा सामुहिक विवाह में 63 जोड़े हुए एक दूजे के | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

दो दशक से अध्यक्ष संजय सेठ करवाते हैं कार्यक्रम

जिले के सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य लोग करते आ रहे हैं सहयोग

मो.हसन इंटर कालेज में शादियों की रही धूम,लोगों ने दिये आशीर्वाद

जौनपुर। प्रदेश की सबसे बड़ी सामाजिक संस्थाओं में से एक जेब्राा फाउन्डेशन ट्रस्ट की ओर से मोहम्मद हसन इंटर कालेज के मैदान में अष्टम सामूहिक विवाह समारोह में 63 जोड़ो ने शंखनाद व ढ़ोल नगाड़े के बीच सात फेरे लिए। पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सुबह से लेकर देर रात तक रीति रिवाज से वैवाहिक कार्यक्रम चलता रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन दो दशक से ज्यादा समय से संस्था के अध्यक्ष संजय सेठ द्वारा किया जाता है। कुछ वर्ष पूर्व तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर संस्था के कार्यों की तारीफ कर चुके हैं। कोरोना काल के बाद इस वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजन रविवार को किया गया जिसमें विवाह के उपरान्त संस्था की ओर से वर-वधू को ढेर सारे उपहार भी दिए गए। पूविवि की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या, मो.हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, पूर्व कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, पूनम मौर्य सपा नेता व डॉ.सैयद कमर अब्बास समेत काफी संख्या में मौजूद होकर लोगों ने वर वधू को आर्शीवाद दिया। जेब्राा के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे दिन शहनाई व शादी समारोह में बजने वाले गीत से पूरा मैदान गुंजायमान रहा। शंख बजाने वाले वाराणसी से बुलाए गए थे। कृष्ण मुरारी डांस ग्रुप की प्रस्तुती लोगों को काफी आकर्षित की। जेब्राा फाउन्डेशन के बैनर तले रविवार को सामूहिक विवाह समारोह में शादी सम्पन्न होने से पहले नगर में वर वधू यात्रा निकाली गयी। जिसमें घोड़े की बग्गी पर शिव व पार्वती तथा कृष्ण सुदामा व राधा का रु प धारण किए हुए कलाकार सवार थे। डीजे पर फिल्मी गीत बजते रहे। सड़क पर वर वधू यात्रा देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। बैंड बाजा वाले आज मेरे यार की शादी की धुन बजा रहे थे। जिस पर छोटे उम्र के बच्चे डांस भी कर रहे थे। सबको अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी थी। स्वागत द्वार से लेकर, वर स्वागत, कन्याओं का मंडप में आगमन व स्वागत के लिए लोगों को लगाया था। काफी संख्या में शहर की महिलाओं ने आने वाले वर को तिलक लगाकर उनका स्वागत कर रही थी। जगह जगह यात्रा में बोल बम कावरियां संग, महादेव सेना व नवयुग संस्था के लोग लगे थे। दुल्हनों को जेब्राा की ओर से निथया, मांगटीका, मंगलसूत्र, इयर रिंग, पायल, बिछिया, अंगूठी, सौन्दर्य प्रसाधन, शाल, स्वेटर व साड़ी दी गयी। दुल्हा को कलाई घड़ी, दो सेट कपड़ा, कनावर, अंगूठी व चेन दी गयी। इसके अलावा रसोई गैस चूल्हा व सिलेंडर, बर्तन, दीवाल घड़ी, चारपायी व अन्य सामान दिया गया। 

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ