जौनपुर: कालेज से निकले बच्चे तय करते हैं देश की दशा व दिशा:आशुतोष | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कालेज से निकले बच्चे तय करते हैं देश की दशा व दिशा:आशुतोष | #NayaSaveraNetwork

मेडल व सम्मान पत्र लिए हुए मेधावी छात्र छात्राएं।

नया सवेरा नेटवर्क

मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कालेज में हुआ मेधावी छात्र सम्मान समारोह 

केराकत,जौनपुर। विधान परिषद सदस्य आशुतोष कुमार सिन्हा एडवोकेट ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य के कर्णधार होते हैं। कालेज से निकले बच्चे देश की दशा व दिशा बदलने का कार्य करते हैं। मानवेन्द्र सिंह सुमन पीजी कालेज पेसारा में आयोजित  मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि वह सम्बोधित कर रहे थे। विधान परिषद सदस्य श्री सिन्हा ने कहा कि छात्र छात्राओं को चाहिए कि वे पढ़ाई लिखाई के साथ- साथ अपने अंदर राजनीतिक जागरूकता भी पैदा करें। उन्होंने सरकार की गलत नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज जितनी भी परीक्षाएं हो रही हैं सभी पेपर लीक हो जा रहे हैं। पेंशन बहाली व निजी शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को मानदेय देने की महती आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह मूर्तिकार के छीनी हथौड़ी की मार सहकर एक पत्थर भगवान का स्वरूप धारणकर पूज्यनीय हो जाता है। उसी प्रकार बच्चों को भी गुरु  संवारने का कार्य करते हैं। यदि उन्हें डांटते व फटकारते हैं तो बच्चों को बुरा नहीं मानना चाहिए। समारोह में अब्दुल हक अंसारी पत्रकार, नीरजपहलवान, संजय सरोज, डॉ. रितेन्द्र यादव, डॉ. राजेश यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा ने कालेज के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धीरज यादव, मानवेन्द्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन कालेज संस्थापक एमपी यादव ने किया। अध्यक्षता करते हुए कालेज प्रबंधक डॉ. सुमन यादव ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ