वाराणसी: ट्रक से भिड़ी पर्यटकों से भरी बस, 13 घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। लौटूवीर पुलिया (लंका) के समीप एनएच-19 पर शनिवार देर रात करीब दो बजे खड़े ट्रक से टूरिस्ट बस टकरा गई। हादसे में आठ महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी का बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार कराया गया। एक महिला की हालत नाजुक होने पर उसे भर्ती किया गया है। पुलिस का कहना है चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई।

अहमद नगर (महाराष्ट्र) से 47 श्रद्धालुओं का दल प्रयागराज, गया और काशी भ्रमण पर आया था। प्रयागराज के बाद दल गया (बिहार) चला गया। शनिवार रात सभी टूरिस्ट बस से वाराणसी आ रहे थे। इस दौरान लौटूवीर पुलिया के पास चालक को झपकी आ गई। बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। डाफी टोल प्लाजा के कर्मचारी व स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर में लंका थाने की पुलिस भी पहुंची। घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया।

जिनमें नीलेश भाऊसाहब गौड़े (27 वर्ष), जीजा भाई भाऊसाहेब गौड़े (50), भिवसेन उमाजी कोलते (63), साहेब राव काशीनाथ (62), शारुबाई (50), शारदा भाई अशोक रोहोकले (50), हीराबाई बाबासाहेब पटोले (55), श्रीप्रकाश आत्याबा गांवड़े (62), मंगल हनुमंत डीकले (55), परिगाबाई दिनकर (60), सुरेखा शिवाजी (45), आशा बाई प्रकाश गावड़े (52) और परिचालक भदोही कोतवाली के अमरोली गांव निवासी दीनानाथ (51) हैं। चालक दिनेश को हल्की चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर लंका बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। केवल एक महिला को भर्ती किया गया है। पुलिस ने बस और ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ