दक्षिण-पूर्व एशिया में निवेश के लिए यूरोपीय संघ जुटाएगा 10 अरब यूरो | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन में बुनियादी ढांचागत निवेश में तेजी लाने के लिए 2027 तक 10 अरब यूरो (10.6 अरब अमेरिकी डॉलर) जुटाने का वादा किया है। यहां बुधवार को आयोजित यूरोपीय संघ-आसियान स्मारक शिखर सम्मेलन में ईयू और उसके सदस्य देशों ने वित्तीय सहायता की पेशकश की, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में हरित अर्थव्यवस्था और स्थायी कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह सतत कनेक्टिविटी पहल और ग्रीन टीम यूरोप पहल के समर्थन से होगा।

यूरोपीय आयोग ने एक बयान में कहा, “निवेश ऊर्जा, परिवहन, डिजिटलीकरण, शिक्षा, व्यापार और टिकाऊ मूल्य श्रृंखलाओं को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा। यह कोष दक्षिण-पूर्व एशिया के एक हरित अर्थव्यवस्था में परिवर्तन, आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच और आर्थिक अवसरों तथा नौकरियां सृजन करने में मदद करेगा।”

बैठक के बाद एक संयुक्त बयान में नेताओं ने यूरोपीय संघ-आसियान व्यापक हवाई परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर करने की प्रशंसा की, जो इस क्षेत्र का पहला विमानन समझौता है। इस दौरान आसियान नेताओं ने यूरोपीय संघ, आसियान के तीसरे सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार और दूसरे सबसे बड़े निवेशक के साथ मजबूत आर्थिक सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया। आसियान नेताओं ने कहा कि वे टिकाऊ और समावेशी व्यापार तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शिखर सम्मेलन के दौरान नेताओं ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष पर भी चर्चा की और इस मामले पर अपनी स्थिति को फिर से दोहराया, जिसमें परमाणु हथियारों के उपयोग के खतरे और दुनिया भर के कई क्षेत्रों में जंग के कारण होने वाली पीड़ा पर उनी आपत्ति शामिल है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ