डेंगू के बढ़ते मरीज़ो के चलते डीएम, सीएमओ व ईओ को नोटिस जारी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष व सदस्य ने याचिका पर की कार्रवाई

जौनपुर। डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या व भयावहता का हवाला देते हुए अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव द्वारा किए गए परिवाद पर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष बुद्धिराम,सदस्य रमेश चंद्र राय व विजय शंकर श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया है। आपत्ति व निस्तारण के लिए 28 नवंबर तिथि नियत की गई। विपक्षी गण को आदेश दिया गया है कि डेंगू की बीमारी शहर में फैल गई है। नोटिस तामीला और आपत्ति आने तक यह भयावह बीमारी उग्र रूप धारण कर सकती है जिससे जनसामान्य को अपूरणीय क्षति की संभावना है। ऐसी परिस्थिति में विपक्षी गण को साफ सफाई और मच्छर को नष्ट करने के लिए दवा के छिड़काव का अंतरिम आदेश दिया जाता है। दीवानी न्यायालय, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल ,अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा विभिन्न मोहल्लों में कूड़ा की नियमित साफ-सफाई और मच्छर मारने की दवा का छिड़काव करवाएं। साथ ही जनसामान्य में इस रोग से बचाव के लिए जागरूक करवाएं।ीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव निवासी जोगियापुर ने अधिवक्ता मनीष सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अधिशासी अधिकारी के खिलाफ परिवाद दायर किया कि जनपद में काफी संख्या में लोग डेंगू की बीमारी से पीडि़त हैं तथा कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। दीवानी न्यायालय के भी कई अधिवक्ता पीडि़त हैं। बीमारी का मुख्य कारण विशेष प्रजाति के मच्छर हैं जिनसे यह बीमारी फैल रही है। दीवानी परिसर कलेक्ट्रेट के अलावा विभिन्न मोहल्लों,कालोनियों व गलियों में रोजाना कम से कम 2 बार अभियान चलाकर दवा का छिड़काव करवाया जाना चाहिए तथा लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए अन्यथा यह बीमारी उग्र रूप ले लेगी। बीमारी से बचाव के लिए प्रशासन को उचित प्रबंध करना चाहिए। परिवाद के समर्थन में विभिन्न समाचार पत्रों में निकली खबरों का हवाला दिया गया। जिला चिकित्सालय के जन औषधि केंद्र के पास कूड़े के अंबार का भी हवाला दिया गया जिसमें मच्छर पनपने की पूर्ण संभावना बनी रहती है।उसी जिला चिकित्सालय में डेंगू पीडि़तों का इलाज किया जा रहा है। कोरोना की तरह इस बीमारी की भी कोई दवा नहीं बनी है। काफी संख्या में डेंगू पीडि़त सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। एक प्रार्थना पत्र यह भी दिया गया कि परिवाद पर तत्काल विपक्षी गण को आदेश दिया जाए अन्यथा अपूरणीय क्षति होगी और परिवाद दाखिल करने का मकसद समाप्त हो जाएगा। जिस पर कोर्ट ने त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ